उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी को सीएम योगी ने अशोभनीय बताने के साथ इसे वैचारिक दिवालियापन भी करार दिया। उत्तर प्रदेश में सपा सांसद द्वारा पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क गए और उन्होंने इसे राजनीतिक कुसंस्कार बताया।

सीएम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा कि एक सांसद द्वारा पीएम पर की गई टिप्पणी अशोभनीय और अक्षम्य है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात बताया।

सीएम ने लिखा कि ऐसी टिप्पणी सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर का भाव प्रकट करती है। ऐसी टिप्पणी 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का जवाब समय आने पर अवश्य देगी।

विदित हो कि उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इसी को लेकर सत्ता पक्ष अब विपक्ष को घेर रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि वैश्विक संकट के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश नहीं दिया है बल्कि अपील की है। इसलिए मैं पूर्व में भी भी कहता था कि मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता परंतु मुझे उनकी देशभक्ति पर संदेह अवश्य होने लगता है। मुझे यह समझ नहीं आता कि ये भारत की ओर से बोलते हैं या भारत के दुश्मनों की ओर से बोलते हैं। ऐसी भाषा देश नहीं स्वीकार नहीं की जा सकती।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस समय देश वैश्विक संकट और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे नाजुक समय में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को राष्ट्रीय हित में एकजुट होकर सरकार और देश का समर्थन करना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने किसी को निर्देश नहीं दिया, बल्कि देशहित में सहयोग और एकता की अपील जरूर की है। इसके बावजूद विपक्षी नेताओं के बयान ऐसे दिखाई देते हैं जिससे उनकी देशभक्ति पर सवालिया निशान खड़े होने लगते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बयानों और रवैये को देखकर यह समझना कठिन हो जाता है कि वे भारत के पक्ष में बोल रहे हैं या फिर भारत के विरोधियों की भाषा का इस्तेमाल कर रहे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे वक्त में राजनीतिक स्वार्थ की राजनीति पसंद नहीं करती और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश की प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों पर विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष निरंतर ऐसे बयान देता रहता है जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की स्थिति बन जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में मजबूत स्थिति में खड़ा है और सरकार हर संकट का डटकर सामना कर रही है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार की आलोचना करने के बजाय देशहित में उसका सहयोग करना चाहिए।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति करती है, जबकि कुछ विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाने और मौकापरस्ती में लगे रहते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी दे दिया जाएगा। मौर्य के इस बयान के पश्चात उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और अधिक तीव्र हो गई है।

भाजपा नेताओं ने उनके बयान का समर्थन किया है, जबकि विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक हमला बताते हुए कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिशों में जुटी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव और राष्ट्रीय मुद्दों के मध्य इस तरह के तीखे बयान आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमा सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *